जनमित्र/बक्सरः 07 जुलाई 2020 विधान परिषद बिहार के माननीय सभापति के कार्यक्रम में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधिगणों का कोरोना संक्रमण जाँच सैम्पल लेकर विशेष रूप से करवाया जा रहा है. अब तक कुल 35 व्यक्तियों का सैम्पल जाँच करवाया गया है. जिसमें से कुल आठ लोग पॉजिटिव पाए गए (आज सात एवं कल एक) इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने दी. कतिपय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि अभी भी कुछेक जनप्रतिनिधिगणों की जाँच नहीं हुई है और वे जांच के प्रति गंभीर भी नहीं है. ऐसे सभी जनप्रतिनिधिगणों से जिला पदाधिकारी ने अनुरोध करते हुए कहा है कि वे कोरोना संक्रमण की जाँच अवश्य करवा लें. संबंधित जनप्रतिनिधिगण जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य बक्सर (DPM Health Buaxr) से उनके मोबाइल नम्बर 9771830122 पर जाँच हेतु सीधे सम्पर्क कर सकते हैं. सबों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
जिले में आठ जनप्रतिनिधि पाए गए कोरोना संक्रमित…

Comment here