ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

एनएसयूआई संगठन ने चलाई सदस्यता अभियान

Spread the love

जनमित्र/बक्सर : एनएसयूआई छात्र संगठन की बैठक बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई. जिसकी अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी एवं संचालन उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया. इस बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर कई अहम फैसले किए गए

इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने कहा की अभी भी हजारों छात्र-छात्राएं नामांकन से वंचित है और कई कालेजों की मान्यता रद्द कर दी गई है जिसको लेकर के एनएसयूआई छात्रों के हक में अपनी आवाज बुलंद करेगी. बैठक में कॉलेज कमेटी का भी गठन किया गया साथ ही कई नए सदस्यों को भी संगठन की सदस्यता दिलाई गई एवं आगे भी सदस्यता अभियान चलाने की योजना बनी इस दौरान

उपस्थित लोगों में विकास पांडे, विनय ओझा, छोटू पाठक, रंजन ओझा, नागेश कुमार, अंकित पांडे, अंकित सिंह, विशाल खरवार, सरोज मिश्रा, राम प्रतीक चौबे, अनुराग मिश्रा, अकाश कुमार , राजकुमार, राजू खान, आसिफ अली, शाहबाज अंसारी, रवि पांडे, कमल पाठक, रौनक पांडे आदि रहे.

Comment here