ग्राउंड रिपोर्ट

इस युवक की पहल से हजारों लीटर पानी बर्बाद होने से रोका गया

Spread the love

जनमित्र/डुमराव: नगर परिषद क्षेत्र में काफी दिनों से कई जगह पेयजल आपूर्ति पाइप फटी पड़ी थी जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था इस बात की जानकारी जब युवक अजय राय को मिली तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए टूटे-फूटे नलों को एवं पाइपों को मरम्मत करने की ठानी साथ ही साथ उन्होंने नगर परिषद को पत्र भी लिखा

ताकि सभी पाइपों की मरम्मत हो सके और जो जल रोजाना बर्बाद हो रहा है उसे बचाया जा सके उन्होंने अपनी बात नगर परिषद के अधिकारियों के समक्ष रखी शुरू में इन अधिकारियों ने टालमटोल किया मामला जब जिला अधिकारी के पास पहुंचा उसके बाद नगर परिषद की नींद खुली और नगर परिषद ने तेजी से सभी पाइपों की मरम्मत करवानी शुरू कर दी परिणाम स्वरूप रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण भी हुआ और अब जर्जर पाइप लाइनों को दुरुस्त करने की कवायद भी शुरू हो गई है परंतु अभी भी कई जगह पर मरम्मत कार्य करने की आवश्यकता है

Comment here