ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शहीदों को याद कर मनाया कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन ..

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन तथा शिवरात्रि के अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ सत्येन्द्र ओझा ने बाबा भोलेनाथ, वैद्यनाथ धाम, बाबा बालेश्वर एवं अपने आवास पर अखंड दीपक जलाकर शक्तिपीठ पोगाढी माता का आशीर्वाद लेकर राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा के निर्देशानुसार प्रदेश में आयोजित राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कोई कार्यक्रम न करके केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

गयी. इस कार्यक्रम में शहीदों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को साहस प्रदान करने की कामना की गयी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ सत्येंद्र ओझा की अध्यक्षता में दो बजे दिन में 2 मिनट का मौन रखकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. साथ ही असहायों के बीच भोज्य पदार्थों, राशन सामग्री तथा मास्क का वितरण भी किया गया. मौके पर मुख्य रूप से आशुतोष ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय ओझा, शक्ति सिंह, मनन, मोनू यादव, लक्ष्मी कांत ओझा तथा आशीष तिवारी शामिल रहे.वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में शहर के शांति नगर में राहुल गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष में दलित बस्ती के बच्चों के बीच में कॉपी, पेन व मिठाई वितरण किया गया. बक्सर रेड क्रॉस में

एनएसयूआई के कार्यकर्ता के द्वारा रक्तदान किया गया. जिला अध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी ने कहा राहुल गांधी का मतलब शोषित, दलित व गरीबों का मदद करने वाला, साथ ही जिला अध्यक्ष ने राहुल गांधी को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की. वहीं कांग्रेसी आईटी सेल जिला अध्यक्ष विनय ओझा ने शुभकामना देते हुए कहा की राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. कार्यक्रम में विशाल खरवार, राम प्रतीक चौबे, दीपक राय, विकास पांडे, रिंकू, विकास तिवारी, विक्की आर्य, शहबाज सिद्दीकी, नागेश कुमार, तबरेज खान, सत्यम चौबे, आसिफ अली, आकाश श्रीवास्तव, अभिषेक पटेल व पंकज पटेल आदि मौजूद रहे.

Comment here