जनमित्र/बक्सरः मणियाँ पंचायत के गरीब -मजदूर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है जानकारी देते हुए धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शारिरिक दूरी का पालन करते हुए पुरुष -महिलाएं सभी इस धरना में शामिल है. सरकार के तरफ से घोषणाएं तो रोज हो रही है लेकिन सच यह है कि गाँव के गरीब भूखमरी के कगार पर पहुंच गए है. सरकार के गलत नीतियों के कारण वर्षो से सैकड़ो गरीब परिवार राशनकार्ड व राशन से वंचित है. लॉक डाउन की वजह से उनके सामने अब पेट भरने के भी संकट है. धरने पर बैठे गरीबो का कहना है कि उनके पास राशनकार्ड नही है जिस वजह से राशन नही मिल रहा है. कई बार फार्म भरने के बावजूद भी अभी तक उन्हें राशनकार्ड उपलब्ध नही कराया गया है. जिस वजह से उनके सामने खाने का संकट आ पड़ा है. लोगो का ये भी कहना है कि बहुत गरीबो का अभी तक फॉर्म भी नही भरा गया है.
प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए. ग्रामीणों का मुख्य रूप से मांग है कि सभी गरीबो को बिना शर्त अविलम्ब राशन कार्ड जारी किया जाए साथ ही सभी गरीबो को 3 महीने का राशन मुफ्त मुहैया कराई जाए. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ये मांगे पूरी नही होती हम यहाँ से नही हटेंगे धरना पर बैठे रहेंगे.
इस धरने का नेतृत्व मणिया पंचायत के पूर्व मुखिया रामदेव सिंह कर रहे है नीरज कुमार , तारकेश्वर ,भोला राम , सिकन्दर चौधरी , लालबहादुर सिंह , कमलेश राम इत्यादि ग्रामीण भी शामिल है.

Comment here