बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान
स्थानीय

मजदूर दिवस के मौके पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

जनमित्र/बक्सर: भारत की जनवादी नौजवान सभा के तत्वधान में महान क्रांतिकारी बलिदानी दिवस विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर शहीदे आजम भगत सिंह की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोषण के विरुद्ध अत्याचार के विरुद्ध स्वतंत्र भारत का सपना देखने वाले महान नायक शहीदे आजम भगत सिंह को याद किया गया. एवं 1 मई को शिकागो में शहीद हजारों क्रांतिकारी मजदूर साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.  मौके पर तत्कालीन कोरोना वायरस की महामारी की जंग से लड़ रहे नगर परिषद के सफाई कर्मियों अस्पताल कर्मियों एवं सफाई मजदूर कर्मियों सहित सभी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मीडिया कर्मियों समाजसेवी को भारत की जनवादी नौजवान सभा ने 1 मई मजदूर दिवस शिकागो की महान बलिदानी मजदूरों को उनके शहादत के लिए शुभकामना अर्पित की.

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त बातें जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि आज देश गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है इसमें सभी को धैर्य का परिचय देना होगा वही बिहार प्रदेश कमेटी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सत्येंद्र ओझा ने कहा कि दुनिया के निर्माण में मजदूरों ने अद्वितीय साहस बलिदान त्याग का परिचय दिया है. वही संगठन ने जिला प्रशासन के कोरोना वायरस से संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर चलने एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को जागरूक करने जरूरतमंदों को मदद करने एवं आसपास के असहाय बीमार लोगों की सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई एवं यथा उचित सहयोग करने के लिए नौजवानों को दिशा निर्देश जारी किया मौके पर धीरेंद्र कुमार चौधरी प्रतीक आनंद शिव प्रकाश यादव सहित नौजवान साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई . मौके पर वार्ड नंबर 24 नगर परिषद बक्सर के वार्ड पार्षद अरविंद कुमार चौबे और पप्पू चौबे अपने सफाई कर्मियों के साथ भगत सिंह स्थल पहुंचकर साफ सफाई में सहयोग किया. संध्या 6:00 बजे कैंडल जलाकर तथा 2 मिनट का मौन रखकर शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.