जनमित्र/बक्सर: पिछले दिनों जहां दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे वहीं, एक बार फिर कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि, यह दोनों नए मामले नया भोजपुर के ही हैं ये पूर्व में कोरोना वायरस के संक्रमित 67 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इन दोनों मामलों के मिलने के बाद बक्सर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या चार हो गई है। जानकारी देते हुए सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि, कोरोना संक्रमण के दोनों मामलों में एक महिला तथा एक पुरुष हैं। महिला के उम्र जहां 28 वर्ष है वहीं पुरुष की उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने बताया ये दोनों पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज के निकट संबंधी हैं जिसके कारण उसके संपर्क में आ गए थे अब इन दो नए कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों कि तलाश है

इन दोनों से पूछताछ कर इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली गयी है तथा उसके आधार पर इनके संपर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पूर्व में जो 2 लोग कोरोना संक्रमण से ग्रसित पाए गए थे उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने पर ज्ञात हुआ कि, वे आसनसोल से किसी कार्यक्रम में शामिल होकर 30 मार्च को बक्सर पहुंचे थे तथा उन्होंने खुद को आइसोलेट न करते हुए लोगों से मिलना जुलना जारी रखा। इसी बीच तबीयत खराब होने पर 13 अप्रैल को उनके नमूने लेकर पटना जांच के लिए भेजे गए थे। तथा उन्हें क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। जिसके बाद 16 अप्रैल को उनके जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई थी।




Bahut badhiya …. Yese hi hmlogo tk news pahuchate rhiye….