जनमित्र/बक्सर: राजपुर प्रखंड के धनसोई मिडिल स्कूल की नियोजित शिक्षिका चन्द्रावती देवी और ब्रह्मपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल के नियोजित शिक्षक सुशील कुमार के आकस्मिक निधन पर शहर के कवलदह पोखरा के प्रांगण में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष के डी सिंह के नेतृत्व में मृत शिक्षकों के आत्मा की शांति के लिए राष्टपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष शोक सभा की गई।

आज प्रातःकाल में ही दोनों शिक्षकों की सूचना मिलते ही जिले भर के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी शिक्षक हतप्रभ हो गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नव वर्ष के पहले माह में ही दो नियोजित शिक्षकों का निधन शिक्षकों के लिए अशुभ संकेत लग रहा है। सुशील कुमार संघ के प्रति वफादार और मिलनसार शिक्षक थे। चन्द्रावती देवी कर्त्तव्य निष्ट और लगनशील शिक्षिका थी। श्री सिंह ने मृतक शिक्षकों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर शिक्षक की नौकरी और चार लाख की अनुग्रह राशि यथाशीघ्र देने की मांग डीईओ बिजय कुमार झा और जिला पदाधिकारी से की है। इस मौके पर शोक सभा मे राजेश सिंह, कमल किशोर, जे पी सिंह, सुबाष चन्द्र पासवान, सुबाष सिंह, जितेन्द्र राम, रामकेश्वर खरवार, कमलेश पासवान, अरबिन्द यादव, श्रीराम सिंह, जितेन्द्र यादव सहित कई शिक्षक शामिल हुए।






Comment here