जनमित्र/बक्सर: आर्या कॉलोनी डुमरांव के रहने वाले डॉ उदय कुमार शाह को भारतीय वैश्य महासभा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) पद पर मनोनित किया गया है. यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता ने उनके सकारात्मक सोच और गरीबों के प्रति भावनात्मक प्रेम, कर्मठता और स्नेह को देखते हुए किया है. मनोनयन पर वैश्य समाज के लोगों में काफी हर्ष है. इस उपलब्धि पर डॉ. उदय कुमार शाह ने कहा कि उनकी सोच हमेशा से समाज को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने की है ताकि समाज के विकास से देश का विकास हो सके. लॉकडाउन के इस समय में भी कई गांवों में लगातार राहत सामग्री वितरण किया गया है. उदय कुमार लगातार गरीब असहाय के बीच काम कर रहे हैं.

उनका कहना है कि इस समय इन लोगों को हमारी मदद की जरूरत है इसलिए हमें बढ़-चढ़कर इनकी सेवा करनी चाहिए. तभी जाकर हम इंसानियत को बचा सकते हैं. उनके इस काम में पीयूष आर्यन, बिहारी प्रसाद, विकास गुप्ता, राकेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अजय कुमार एवं विनय कुमार साहू अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ भामाशा विचार मंच के उपाध्यक्ष पद पर बिहारी प्रसाद शाह को मनोनित किया गया है. बिहार प्रसाद शाह ने कहा कि वे एक नयी उर्जा के साथ पार्टी में कार्य करेंगे एवं सदैव समाज के लिए तत्पर रहेंगे.

Comment here