जनमित्र/बक्सरः देश में लगभग डेढ़ महीने से लॉक डाउन चल रहा है ऐसे हालात में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको भोजन भी नसीब नहीं हो पाता अगर सामाजिक संस्थाएं आगे नहीं आती. आज हम बात करते हैं प्रभावती मेमोरियल सेवा संस्थान की जो लगातार जरूरतमंदों के बीच राशन वितरण का कार्य कर रही है. इस संस्थान के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा रही है. संस्थान के सदस्य राजेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज 45 परिवारों को मदद पहुंचाई गई इसके पहले भी प्रतिदिन शहर के अलग-अलग मोहल्लों में राशन वितरण का काम तेजी से चलाया गया. शुरुआत में यह संस्थान लोगों को भोजन मुहैया कराती थी परंतु जलावन की समस्या की वजह से राशन वितरण का कार्य शुरू किया गया.

इस विषम परिस्थिति में ये लोग लोगों को दवा भी मुहैया करा रहे हैं राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि हमारी कोशिश है इस नाजुक परिस्थिति में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम आ सके यह संस्थान लोगों की मदद से ही जरूरतमंदों की मदद कर रही है बहुत से ऐसे लोग हैं जो संस्थान को वितरण की सामग्री उपलब्ध कराते हैं और उन्हीं की बदौलत प्रतिदिन लोगों की मदद की जाती है. इस मुहिम में राजेश सिंह कुशवाहा के अलावा आदिल, रमन, आशीष कुशवाहा, सद्दाम आलम, बंटी, रितेश, सरफराज, दिनेश एवं धनजी कुशवाहा शामिल है जोकि दिन रात जरूरतमंदों के काम आ रहे हैं ये लोग वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ख्याल रखते हैं.

Comment here