जनमित्र/बक्सरः जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संवाददाता सम्मेलन में सम्बोधित किया गया. जिला पदाधिकारी महोदय ने कोरोना वायरस COVID -19 के संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से निपटने हेतु लिए जा रहे प्रशासनिक कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में आज से आने वाले प्रवासी कामगार एवं मजदूरों के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अब से गुजरात के सूरत एवं अहमदाबाद, महाराष्ट्र के मुम्बई एवं पुणे, दिल्ली व एन0सी0आर0 ( नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद एवं गुड़गॉव) तथा पश्चिम बंगाल के कोलकता एवं कर्नाटक के बंगलोर से आनेवाले प्रवासी कामगार एवं मजदुरो को मेडिकल स्क्रीनिंग के पश्चात प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा. शेष जगहों से आने वाले प्रवासी कामगार एवं मजदूरों को मेडिकल स्क्रीनिंग के पश्चात होम क्वारंटीन में रखा जाएगा. होम क्वारंटीन में रहने वालों को डिग्निटी किट नहीं दिया जाएगा. उन्हे रेल यात्रा का टिकट के अलावा 500.00 रूपया जो कि न्यूनतम 1000.00 रूपया होगा यह राशि उनके बैंक खातो में दे दिया जायेगा.

जिन लोगों का बैंक खाता अथवा पोस्ट ऑफिस में खाता नहीं होगा उनका खाता कैम्प लगवाकर खुलवाया जाएगा. जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा उनका भी कैम्प के जरिए लिंक करवाने को भी व्यवस्था की जाएगी. प्रत्येक प्रखण्ड में आधार कार्ड बनवाने हेतु सुविधा केन्द्र भी खोला जाएगा. होम क्वारंटीन में रहने वाले प्रवासी कामगार एवं मजदूरों का रोजाना मेडिकल स्क्रीनिंग पल्स पोलियो अभियान की तरह टीम बनाकर घर-घर में जाकर किया जाएगा. जानकारी दी गई कि कुल 386 क्वारंटीन सेंटरों पर अभी 21531 लोग रह रहे हैं. जिनमें महिलाओं की संख्या 715 एवं बच्चों की संख्या 724 सम्मिलित है. जीविका की दीदीयों के द्वारा किये गए सर्वेक्षण के उपरान्त दिये गये प्रपत्रों के जरिए नया राशन कार्ड बनवाने का कार्य चल रहा है. इनमें से 5665 लोगों का नया राशन कार्ड बना दिया गया है. शेष का 31 मई तक राशन कार्ड बनवाने का लक्ष्य है. अंत में जिला पदाधिकारी महोदय ने मीडियाकर्मियों के माध्यम से बक्सर जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में कोरोना वायरस COVID-19 के संक्रमण से बचने हेतु कारगार उपाय सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कड़ाई से करें साथ ही साथ सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें. नियमित अंतराल पर लगातार हाथ धोने को भी अवश्यक बताया गया.

Delhi walo ke liye v kuch jhut dilwaiye