जनमित्र/बक्सर: रेलयात्री कल्याण समिति सेंट्रल कमेटी की बैठक रविवार को बक्सर स्टेशन स्थित निजी होटल में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह एवं संचालन समिति के महामंत्री कृष्ण बिहारी चौबे ने किया. बैठक में विगत वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तत्पश्चात दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए हुए पदाधिकारीगण अपने-अपने स्टेशनों की समस्याओं को रखा वर्ष 2019 की कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष 2020 हेतु स्टेशनों की समस्याओं एवं यात्रियों की समस्याओं के साथ-साथ गाड़ियों के ठहराव एवं विस्तार की लड़ाई को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से सत्यनारायण सिंह को बक्सर

स्टेशन का महामंत्री मनोनीत किया गया. शशिकांत पांडे और पूर्व विधायक दाऊद अली को सेंट्रल कमेटी का संचालन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया. इस अवसर पर धीरज कुमार, कामेंद्र कुमार सिंह, जुबेर खान, सर्वजीत कुशवाहा, अनिल सिंह, बिरेंद्र कुमार सिंह, जय प्रकाश चौबे, गुड्डू सिंह, प्रदीप शरण, जावेद अख्तर, कामेश्वर पांडे, दीपक सिंह तोमर, पप्पू तिवारी, मोहम्मद हाशिम, चंद्रशेखर प्रसाद, पंकज कुमार दुबे, अनिल कुमार, हरेंद्र सिंह, महेंद्र, उपेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे





Comment here