लग्जरी कर से चार लाख रुपए मूल्य की 57 कार्टून शराब के साथ वाहन को पुलिस ने किया जब्त, डिलीवरी देने से पहले ही पुलिस ने कर दी कारवाई वाहन छोड़कर कारोबारी हुआ फरार
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव से लग्जरी कार के साथ पुलिस ने चार लाख रूपए मूल्य की 57 कार्टून शराब जप्त किया है. बताया जा रहा है कि शराब तस्कर उत्तरप्रदेश के रास्ते बक्सर की सीमा में प्रवेश कर इसे डिलीवरी देने के लिए ले जा रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब से भरे लग्जरी कार को जप्त कर लिया है. हालांकि इस दौरान पुलिस की वाहन को देख तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से भरे एक लग्जरी कर को लेकर तस्कर डिलीवरी देनेज रहे है. पुलिस ने गोलंबर पर नाकाबंदी लगाकर जब वाहन जांच करना शुरू की तो शराब तस्कर शराब से भरे वाहन को लेकर बक्सर कोइलवर तटबंध होते हुए मझरिया गांव में पहुंच गया . जिसका पीछा करते हुए वाहन समेत शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है हालांकि घनी बस्ती होने का फायदा उठाकर शराब तस्कर भागने में सफल रहा.

गौरतलब है कि जीवनदायनी मां गंगा से जुड़े जिले के पांच प्रखंड चौसा, बक्सर, सिमरी ,चक्की, और ब्रह्मपुर प्रखण्ड के दर्जनों गांव उत्तरप्रदेश के सीमा से लगा हुआ है. जहां रात्रि के अंधेरे की बात कौन कहे दिन के उजाले में नदी मार्ग से शराब माफिया शराब को लाकर उन्ही गांव में स्टॉक करते हैं और रात के अंधेरा में उसे अलग-अलग इलाके में सप्लाई करना शुरू कर देते हैं. यही कारण है कि जिले में शराबबंदी के कानून को लागू करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और यही कारण है कि प्रत्येक दिन किसी न किसी इलाके से पुलिस बड़े पैमाने पर शराब की बरामद करती रहती है.


Comment here