स्थानीय

रोटरी क्लब के कई सदस्य बने ‘मेजर डोनर’

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

रोटरी क्लब बक्सर संस्था के कई समर्पित सदस्यों ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में ‘मेजर डोनर’ की प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि ने न सिर्फ रोटरी परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले में सेवा और समर्पण की भावना को नई प्रेरणा भी दी है।

इस मौके पर सबसे खास सम्मान रोटेरियन डॉ. दिलशाद आलम को मिला। उन्हें ‘मेजर डोनर’ के रूप में विशेष रूप से सराहा गया। उनकी उदारता, मानव सेवा के प्रति लगन और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को सभी ने मुक्त कंठ से सराहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. दिलशाद का योगदान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है और यह दूसरों के लिए प्रेरणा का अनमोल उदाहरण बनेगा।

इसी के साथ रोटरी बक्सर के अन्य सदस्यों ने भी अपनी सेवा भावना से संस्था का गौरव बढ़ाया। डॉ. आर. के. सिंह को लेवल-2 मेजर डोनर का सम्मान दिया गया, जबकि प्रदीप जायसवाल, प्रदीप चौरसिया, दीपक अग्रवाल और डॉ. दिलशाद आलम को लेवल-1 मेजर डोनर घोषित किया गया। इन सभी ने अपने योगदान से साबित कर दिया कि सेवा करना ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है।

रोटरी बक्सर के पदाधिकारियों और सदस्यों का मानना है कि रोटरी का बुनियादी मंत्र ‘Service Above Self’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि जीने की एक अनुपम शैली है। इन सदस्यों ने अपने कार्यों से इस मंत्र को वास्तविक रूप दिया है।

रोटरी बक्सर परिवार ने सभी सम्मानित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इनकी यह उपलब्धि भविष्य में और अधिक लोगों को सामाजिक सेवा की राह पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।

बधाई देने वालों में रोटरी बक्सर के सचिव (2024-25 एवं 2026-27) मनोज कुमार वर्मा सहित अन्य कई सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Comment here