द जनमित्र । बक्सर
जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रगति यात्रा 2025 से संबंधित प्रेस वार्ता समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पिछले महीने प्रगति यात्रा के अंतर्गत 12 योजनाओं की घोषणा की गई थी जिसके लिए अब तकरीबन एक हजार दो सौ चौबीस करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी योजनाओं की स्वीकृति संबंधित विभागों को दी जा चुकी है। अब जिला प्रशासन सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है ताकि जल्द-से-जल्द जमीनी स्तर पर काम शुरु किया जा सके।


इन परियोजनाओं में से कुछ प्रमुख पर बात करें तो शहर के ज्योति चौक से गोलंबर तक सड़क के 4-लेन किए जाने की स्वीकृति, बक्सर-कोईलवर तटबंध का तकरीबन 52 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण, बक्सर आईटीआई मैदान में एक बहुद्देशीय स्टेडियम का निर्माण, मलई बराज का निर्माण इत्यादि शामिल है।

Comment here