धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, सनातन सेवा संस्थान, बक्सर के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर, जो कि 30 अप्रैल 2025 को पड़ रहा है, भगवान परशुराम जयंती के पावन पर्व पर एक भव्य और दिव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।




इस शोभायात्रा का नेतृत्व सनातन सेवा संस्थान की अध्यक्ष वर्षा पांडेय करेंगी, जिनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में संस्थान ने पहले भी कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों का आयोजन किया है, और यह शोभायात्रा भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है।
इस कार्यक्रम का विवरण कुछ इस प्रकार है कि यह किला मैदान, बक्सर में प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले भगवान परशुराम का विधिवत पूजन संपन्न होगा, जिसमें उनकी कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके पश्चात सनातनी समाज के सभी सदस्यों का स्वागत किया जाएगा, जो इस आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए उपस्थित होंगे। इसके बाद एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो नगर भ्रमण के लिए निर्धारित मार्ग से गुजरेगा। यह शोभायात्रा भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम बनेगी। जुलूस के समापन के बाद सभी प्रतिभागी पुनः किला मैदान, बक्सर में एकत्रित होंगे, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।

Comment here