मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
ताज़ा
भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान दशहरा से पहले प्रशासन-पुलिस का संयुक्त फ्लैग मार्च संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत
घटना

बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा

द जनमित्र \ शशि

बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक पर शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सुबह की सैर के बाद चाय की चुस्की लेने जा रहे 80 वर्षीय शिववचन सिंह कुशवाहा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वृद्ध ट्रक के नीचे फंस गए, और चालक ने उन्हें करीब 20 फीट तक घसीटा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। मृतक के परिजन और आसपास के लोग ज्योति प्रकाश चौक पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बक्सर बायपास मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, और आवागमन ठप हो गया। प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों के आने और मुआवजे की गारंटी की मांग पर अड़े रहे। समाजसेवी रामजी सिंह ने बताया कि दो घंटे बीतने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उनका कहना था कि पुलिस अधिकारी रोहतास में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त थे, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
नगर थाना पुलिस ने अंततः स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सरकारी मुआवजे का आश्वासन दिया और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी का वादा किया। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि फरार चालक को पकड़ा जा सके। स्थानीय लोगों ने इस घटना को ट्रैफिक व्यवस्था की खामियों से जोड़ा और सड़क सुरक्षा में सुधार की मांग की।