ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

बक्सर के किला मैदान में 11 से 17 जनवरी तक आयोजित होगी फैज मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : आगामी 11 जनवरी तक स्थानीय किला मैदान में शहीद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस बाबत एक बैठक का आयोजन रेडक्रॉस पॉलीक्लिनिक में किया गया, जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार राय ने की. बैठक में यह बताया गया कि टूर्नामेंट 11 जनवरी से प्रारंभ होगा और 17 जनवरी को फाइनल मैच के साथ समाप्त हो जाएगा. प्रतियोगिता में दानापुर रेलवे, धनबाद रेलवे, बक्सर, वाराणसी, भदोही, गया और मुजफ्फरपुर की टीम शामिल होंगी. अलग-अलग टीम के अलग-अलग पर आयोजकों ने अपनी टीम के लिए अपना नाम दिया जिस पर अगली बैठक में लॉटरी के द्वारा चयन किया जाएगा. बैठक में यह तय किया गया कि अबकी बार की प्रतियोगिता का लाइव टेलीकास्ट यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा. साथ ही अबकी बार थर्ड अंपायर की भी व्यवस्था होगी.
इस बैठक के दौरान संजय कुमार राय सुरेश अग्रवाल नियामतुल्लाह फरीदी, अनुराग पांडेय, इन्द्रप्रताप सिंह, डॉ श्रवण कुमार तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी, अखिलेश पांडेय, मनोज राय, राजीव कुमार सिंह, पप्पू चौबे, ओम जी यादव, बल्ली कुमार, अजय मिश्र, जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, बॉबी जायसवाल, चंदन राय, अभिषेक कुमार, बंटी जायसवाल, झब्बू राय, राजेश यादव, पीयूष कुमार, पिंटू सिंघानिया समेत कई लोग मौजूद रहे.

 

Comment here