नाबालिग बेटी से छेड़खानी का विरोध करना किशोरी के पिता को पड़ा भारी. आरोपी के परिजनों ने किया जानलेवा हमला. वेंटीलेटर पर गिन रहे है अंतिम सांस. मामले में पांच आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार. नावानगर थाना क्षेत्र का है मामला
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत नावनागर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिक किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करना नाबालिक के पिता को पड़ गया भारी. मनचले एवं उसके परिजनों के द्वारा इतना पीटा गया कि राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर अपना अंतिम सांस गिन रहे है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नवानगर थाने की पुलिस पटना में इलाजरत पिता एवं उसके परिजनों से लिए गाए बयान के आधार पर इस मामले में एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उधर लड़की के जख्मी पिता भेंटीलेटर पर अपना अंतिम सांस गिन रहा है.

क्या कहते है अधिकारी
घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नावनागर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि, थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के साथ शिवपुर गांव निवासी करण पासवान के द्वारा छेड़खानी की जाती थी. लड़की ने इस बात की शिकायत जब अपने घर वालों से की तो उसके पिता तथा अन्य स्वजन लड़के के घर शिवपुर गांव पहुंचकर इस मामले की शिकायत लड़के के पिता एवं अन्य परिजनों से की. जिसके बाद आरोपित के पिता, भाई समेत उसके अन्य घर वालों ने नाबालिक के पिता पर एक साथ जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान जब वह बेहोश हो गाए तो मरा हुआ समझकर वही छोड़ दिया. मरणासन्न अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जंहा के चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए आरा सदर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया और फिर आरा सदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बेहद गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया.

इस मामले में शिवपुर निवासी करण पासवान, श्रीभगवान पासवान, हरेंद्र उर्फ छोटक पासवान, छोटेलाल पासवान तथा दिनेश पासवान को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट तथा हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

गौरतलब है कि जिले में मनचलों का मनोबल हाई है. दो दिन पहले ही कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग में पढ़ने जा रही छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की थी. इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ उक्त छात्रा के द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया था. इस मामले की अभी पुलिस जांच कर ही रही है कि नवानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में फिर नाबालिक किशोरी के साथ छेड़खानी कर मनचलों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दिया है.

Comment here