अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

दो सगे भाइयों की नहर में डूबने से हुई मौत.

Spread the love

दो सगे भाइयों की नहर में डूबने से हुई मौत से परिजनों में मचा चीत्कार, बुझ गया घर का चिराग, चॉकलेट खरीदने घर से निकले थे दोनों मासूम. बोले एसडीपीओ मामले की खुद करूँगा जांच इतने छोटे बच्चे कैसे पहुँचे नहर किनारे.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमण्डल अन्तर्गत वासुदेवा ओपी के आथर गांव में नहर में डूबने से दो मासूम सगे भाइयो की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि आथर गांव के रहने वाले संतोष ठाकुर के 5 वर्षीय पुत्र शशिरंजन कुमार और तीन वर्षीय पुत्र युवराज कुमार घर से चॉकलेट खरीदने के लिए निकले थे. सोमवार की देर शाम नहर में मछली मारने के लिए लगाए गए जाल को जब किसानों ने खिंचा तो उसमें दोनों मासूमो की शव भी निकल आया जिसके बाद सभी के होश उड़ गए. स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना उसके घर के लोगो को दी जिसके बाद नहर किनारे चीख पुकार मच गया. दोनों मासूम के पिता विदेश में नौकरी करते है. इस घटना के बाद वह भी विदेश से अपने गांव के लिए निकल गए है हालांकि इस पूरे मामले की जांच एसडीपीओ डुमराँव अफाख अंसारी खुद करेंगे कि इतने छोटे बच्चे नहर के किनारे कैसे पहुँच गए और परिजनों को इसकी भनक तक क्यो नही लगी.

क्या कहते है अधिकारी

घटना कि जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि इंसानों को अंदर से झकझोर देने वाली इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. आथर गांव के रहने वाले संतोष ठाकुर जो विदेश में नौकरी करते है. उनके दो मासूम पुत्र तीन वर्षीय युवराज कुमार और 5 वर्षीय शशि रंजन कुमार की नहर में डूबने से मौत हो गई है हालांकि दोनों मासूम बच्चो को घर वालो ने कैसे अकेले छोड़ दिया और वह नहर तक कैसे पहुंच गए इस बात की वह खुद जांच करने के लिए आथर गांव में जा रहे है. दोनों मासूमो के शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है वही थानेदार विष्णुदेव कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद मृतक मासूमो के पिता की विदेश से गांव आने की सूचना मिली है.

गौरतलब है कि इस घटना के आज दूसरे दिन भी घर से उठ रहे चीत्कार ने पूरे गांव को द्रवित कर दिया है आस पास के लोगो से लेकर पहुँचे रिश्तेदारों को इस घटना पर विश्वास नही हो रहा है कि इतने छोटे मासूम बच्चे नहर में कैसे गिर गए और इसकी जानकारी तक किसी को नही हुई. लोगो के मन में उठ रहे सवाल को लेकर एसडीपीओ अफाख अंसारी ने कहा कि वह इस मामले की जांच खुद करेंगे.

Comment here