केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बयान, कहा बारूद के ढे़र पर बैठा है बिहार. पीएफआई ही नही दुर्दान्त अपराधियो और आतंकवादियो के साथ गलबहियां कर बिहार में जंगल राज पार्ट टू की शुरूवात कर रहे है ठग कुमार.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः दो दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे स्थानीय बीजेपी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे. जिला अतिथि गृह में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना, इसी दौरान पत्रकारों के सवालो का जवाब देते हुए उन्होंने आनंद मोहन का नाम लिए बिना ही बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, कि बिहार आज बारूद के ढेर पर बैठा है और कभी भी ब्लास्ट हो सकता है. जिस तरह से बिहार दुर्दांत अपराधियों, पीएफआई और आतंकवादियों का गढ़ बनते जा रहा है. उससे स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन के नेता अपराधियो को गले मिलाकर 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने का ख्वाब सजा रहे है. लेकिन उनका यह ख्वाब पूरा नही होगा.

जंगल राज पार्ट टू का हुआ आगाज
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से बिहार में हत्या, बलात्कार, डकैती, सामूहिक गैंगरेप, लूट हो रहा है. इससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार में जंगलराज पार्ट टू का आगाज हो गया है. यही कारण है कि बिहार की वर्तमान सरकार अब अपराधियों के साथ गलबहिया कर बिहार की जनता को डराना चाह रही है. ताकि आगामी चुनाव में ठगबन्ध को जनता स्वीकार करे.

दिल्ली बहुत दूर है
वही उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के परिणामो का भविष्वाणी करते हुए कहा कि, ठग कुनार इन दिनों बंगाल से लेकर दिल्ली तक तमाम भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने के लिए मधुर चाल चल रहे हैं. लेकिन देश की जनता ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं करेगी जो अपराधियों, आतंकवादियों और बाहुबलियों के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा कर उनका झोली भरेगी और बिहार के 40 के 40 सीट नरेंद्र मोदी को देगी.

गौरतलब है कि आनंद मोहन के जेल से रिहाई के बाद, पूरे देश में नीतीश कुमार को लेकर लोग अलग अलग तरह का बयान दे रहे हैं. दिवंगत जिला अधिकारी की पत्नी और बेटी के सामने आने के बाद अब बिहार सरकार पूरी तरह से चुप हो गई है. राजद के नेता बेतुके दलीले देकर बिहार सरकार का बचाव करने में लगे हुए है.



Comment here