ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

भीषण सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत

Spread the love

जिले में नही थम रहा है रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर के चपेट में आने से पिता एवं पुत्र की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत. गम्भीर रूप से घायल हुई पुत्री, इलाज कराने जाने के दौरान हुआ हादसा.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत कोरनसराय थाना क्षेत्र के हरनी चट्टी मोड़ के पास भीषण सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि इस घटना में मृतक की पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गई है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही कोरानसराय थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर पिता एवं पुत्र की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया हैं. महिलाओं की चीत्कार सुन पूरा गांव गमगीन हो गया है.

इलाज के लिए पुत्र और पुत्री को लेकर पिता जा रहे थे अस्पताल

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रूपसागर गांव के रहने वाले 43 बर्षीय गणेश यादव हैदराबाद में क्रेन चलाकर पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे. कुछ ही दिन पहले वह छुट्टी पर घर आये हुए थे. इसी दौरान 10 बर्षीय पुत्र पिंटू कुमार एवं 14 बर्षीय पुत्री मधु कुमारी की तबियत खराब हो गई थी. जिसका ईलाज कराने के लिए पिता अपने दोनो पुत्र और पुत्री को लेकर बाइक से बक्सर जा रहे थे. इसी दौरान कोरानसराय थाना क्षेत्र के हरनी चट्टी मोड़ के समीप तेज रफ्तार से जा रही ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया. जिसमें पिता और पुत्र की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया. वही इस घटना में मृतक की पुत्री भी गम्भीर रूप से घायल हो गई है जिसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक अपने पीछे एक 5 वर्षीय पुत्र व पुत्री को छोड़ गए है

क्या कहते है थानाध्यक्ष

घटना की जानकारी देते हुए कोरनसराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया की ट्रैक्टर के चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हो गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वही फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश पुलिस कर रही है. गौरतलब है कि जिले में आये दिनों सड़क दुर्घटना में असमय ही लोगो की जान जा रही है. उसके बाद भी गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी कोई ठोस कदम नही उठा रहे हैं.

Comment here