द जनमित्र न्यूज डेस्क
अहियापुर गांव में तीन भाइयों की नृशंस हत्या के मामले में राजपुर पुलिस अब सख्ती के मूड में है। बुधवार को गांव में ढोल पीटकर छह नामजद आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की मुनादी कर दी गई। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि इस जघन्य कांड में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन बाकी फरार हैं।




अदालत ने छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का वारंट जारी किया है, जिसमें मुख्य आरोपी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष के पति मनोज यादव और उनके भाई संतोष यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा दस अन्य आरोपियों के खिलाफ भी वारंट जारी हुआ है। पुलिस कप्तान ने साफ किया कि जल्द ही कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी। गांव में मुनादी के बाद अब फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है।


Comment here