द जनमित्र | शशि
बक्सर के दल सागर खेल मैदान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के “जय बापू-जय भीम-जय संविधान” कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से पूरी हो चुकी हैं। रविवार, 20 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे उनके आगमन की पुष्टि हो चुकी है। इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिन-रात जुटे हुए हैं।




बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने 18 अप्रैल को कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। शनिवार को बिहार कांग्रेस के सह-प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव, संयोजक विधायक अजय कुमार सिंह, प्रदेश नेता ब्रजेश पांडेय सहित अन्य नेताओं ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बक्सर विधायक संजय कुमार तिवारी (मुन्ना तिवारी), विश्वनाथ राम और स्थानीय नेताओं ने भी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिला प्रशासन ने भी हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए।
इस आयोजन में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, शाहनवाज आलम, सुशील पासी, राजेश राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। देर रात तक जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, मिथिलेश चौबे, संतोष पांडेय, शुभम तिवारी, नीलू मिश्र, अरुण कुमार और नीतीश कुमार जैसे कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे रहे।

Comment here