घटना

बिजली का करंट लगने से महिला उद्यमी की मौत

Spread the love

द जनमित्र | बिमल कुमार

शुक्रवार को जिले के बैंदा गाँव से एक हृदय-विदारक घटना सामने आई है। एक तरफ जहाँ सभी लोग होली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे थे तभी कुछ ऐसी घटना घट गई जिससे पूरे गाँव में मातम का सन्नाटा पसर गया। गाँव की 40 वर्षीय उद्यमी महिला सम्मुखा देवी की मृत्यु बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई। यह घटना बिजली के टूटे तार पर पैर पड़ने से हुई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर डुमरांव विधायक व मुरार पंचायत के मुखिया भी मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। वही ग्रामीणों द्वारा पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग के साथ फैक्ट्री हेतु लिए गए लोन को माफ करने की मांग किया गया है। मुखिया श्रवण कुमार ने बताया कि घर के समाने पानी का टंकी है।जिसके पास बिजली के खंभे से तार टूटकर गिरा हुआ था।जिसे ये देख नही पाई और इनका पैर धारा प्रवाहित तार के ऊपर पड़ गया।जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

Comment here