राजनीति

गजब! जिले में नही है एक भी खेल का स्टेडियम, मंत्री जी करेंगे खेल महाकुम्भ का शुभारंभ

Spread the love

2024 के लोकसभा चुनाव की नजदीकियां देख अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार नजर आ रहे है केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, 9 मार्च को खेल महाकुंभ का करेंगे शुभारंभ.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव में शेष कुछ ही महीने रह गए है. वर्तमान बीजेपी सांसद समेत सभी पार्टी के दावेदारों ने अपनी अपनी जमीन तलाशना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में पिछले 15 दिनों के अंदर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तीसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र में 9 मार्च को पहुँचकर खेल महाकुम्भ का उद्दघाटन करने के साथ ही दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के बीच समाग्री का वितरण करेंगे जिस पर सियासत भी तेज हो गई है. कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने मंत्री के इस कार्यक्रम को चुनावी स्टंट बताते हुए कहा कि जब बक्सर की जनता बाढ़ सुखाड़ से जूझती है तो मंत्री जी दिल्ली के एसी कमरे में आराम फरमाते है, जब चुनाव सर पर आया तो बक्सर के लोग उनको याद आ रहे है.

खेल महाकुम्भ के बहाने युवा वोटरों को साधने की होगी कोशिश.

9 मार्च को शहर के एमपी हाई स्कूल में आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ का शुभारंभ बीजेपी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे. यह खेल महाकुंभ लड़कियों के लिए विशेष तौर पर आयोजित किया जा रहा है. दो दिवसीय इस खेल महाकुम्भ में कबड्डी खो-खो हॉकी जैसे खेलो का आयोजन किया जाएगा.

दिव्यांगजनो के बीच सांसद करंगे यंत्रो का वितरण

इस मौके पर स्टेशन रोड में स्थित नगर भवन में स्थानीय सांसद वृद्ध जनों एवं दिव्यांगों के बीच विभिन्न यंत्रों का वितरण करेंगे. वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, सीपी चेयर बैसाखी, वाकिंग स्टिक रोलेटर, कान की मशीन, ब्रेल किट आदि वितरण करेंगे.

खिलाड़ियों ने कहा जिले में कही भी नही है स्टेडियम

9 मार्च से आयोजित हो रहे दो दिवसीय खेल महाकुम्भ को लेकर, बैडमिंटन खिलाड़ी सरिता कुमारी, एवं हॉकी खिलाड़ी अमृता पांडेय, शिवांश पांडेय, एवं खो खो खिलाड़ी बिट्टू ने बताया कि पूरे जिले में कही एक भी खेल का स्टेडियम नही है. सांसद ने महाकुम्भ के नाम पर पिछले बार भी शहर के आईटीआई मैदान में इसकी शुरुआत की थी लेकिन किसने किसने खिलाड़ियो के नाम पर अपना जेब गरम किया पूरा जिला जानता है. आखिर हम युवाओं का क्या दोष है कि एक खेल मैदान भी हमारे पास नही है. खेत और खलिहान में जब किसानों की फसल कट जाती है तो हमलोग प्रैक्टिस करते है. इससे ज्यादा शर्म की क्या बात होगी हमारे लिए.

गौरतलब है कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र में अचानक केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के हो रहे लगातार दौरे पर विपक्ष के साथ पार्टी के नेताओ ने ही सवाल उठाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार लोग भड़ास निकालते हुए पूछ रहे है कि ग्यारह महीने के अंदर बनने वाला बक्सर का आरओबी 120 महीने में भी क्यो नही बना.

Comment here