राजनीतिस्थानीय

बक्सर सांसद के बयान पर छिड़ी सियासत…

Spread the love

बीजेपी के स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा बेलगाम नेताओ पर लगाम लगाना जानते है तपो भूमि के लोग. यह द्वापर नही कलयुग है मंत्री जी हो जाएगा आपके राजनीति का समूल विनाश.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री के खिलाफ बीजेपी के बागी नेताओ ने मोर्चा खोल दिया है. बीजेपी के बागी नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह वीडियो जारी कर केंद्रीय राज्य मंत्री को धृतराष्ट्र और उनके दोनों पुत्रों को दुर्योधन और दुःशासन बताते हुए कहा कि यह द्वापर नही कलयुग है. पार्टी के सन्त रूपी कार्यकर्ताओ को दुराचारी कहकर मिट्टी में मिलाने की धमकी देंगे तो आपका राजनीतिक जीवन का समूल नाश हो जाएगा. बक्सर के लोग बेलगाम नेताओ पर लगाम लगाना जानते है.

बक्सर को लूटने के सिवा नही किया कोई काम

बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा कि 10 सालों में एक भी योजना यदि बक्सर को दिया हो तो बताइये पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुराचारी और भ्रष्टाचारी कहने से पहले अपने दामन में झांककर देखिए कि आपका दोनों पुत्र दुर्योधन और दुशासन क्या कर रहे है और आप धृतराष्ट्र की भांति सब कुछ देख रहे है. यह बक्सर की तपो भूमि है यहां के कार्यकर्ता लगाम लगाना जानते है. सन्त रूपी कार्यकर्ताओ को कभी गंगा में फेंक देने तो कभी मिट्टी में मिला देने की धमकी देते है. इस तरह अपमानित करिएगा तो आपके राजनीति का समूल विनाश हो जाएगा.

बीजेपी सांसद ने दी चेतावनी तो छिड़ा सियासी संग्राम

28 फरवरी को शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित विश्वामित्र महोत्सव में पहुँचे बीजेपी सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से जब पत्रकारों ने पार्टी के कार्यकर्ताओ की नराजगी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा जो मेरा पुतला जलाकर विरोध कर रहा है वह दुराचारी है. हम डरने वाले नही है, विरोध करने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे. मंत्री के इस बयान के बाद पार्टी के अंदर ही घमासान मचा हुआ है.

गौरतलब है कि बक्सर बीजेपी दो खेमे में बंट गई है. एक खेमा सड़क से लेकर सोशल मीडिया में अपने ही सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सांसद के खिलाफ बीजेपी के बागी नेताओ की बढ़ते संख्या को देख प्रदेश नेतृत्व के द्वार निवर्तमान जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं माधुरी कुंवर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया उसके बाद से ही बीजेपी के बैनर तले बागी नेता अलग बैठक करते है. बागी नेताओ की माने तो यदि केंद्रीय नेतृत्व ने बक्सर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार नही बदला तो बीजेपी के कई नेता निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में उतरकर चुनाव लड़ेंगे.

Comment here