ग्यारह जनवरी से घर से लापता 41 बर्षीय रवि रंजन पाठक का शव अरहर के खेत से हुआ बरामद. आरोपितों के घर के समीप से ही मिला है शव. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट का रहने वाला है मृतक. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव में खेत से मिला शव.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी 41 वर्षीय रवि रंजन पाठक का शव आज सातवे दिन कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियापुरा गांव से अरहर की खेत से पुलिस ने बरामद किया है. जिसके बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया है. परिजनों ने पैसे की लेनदेन में मनु कानू नामक व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाया है. आरोपित के घर के समीप से ही अरहर के खेत से पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. जिसके चेहरे को बुरी तरह से कुचलने के साथ ही गला घोंटकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है. परिजनों को जैसे ही शव के बरामद होने की सूचना मिली, घर मे चीख पुकार मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है. इधर आरोपी मनु कानू ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है.
ग्यारह जनवरी से गायब था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघट निवासी 41 बर्षीय रविरंजन पाठक की कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनियाडेरा गांव निवासी मनु गुप्ता से पैसा की लेनदेन का विवाद था. हत्या के आरोपी ने ग्यारह जनवरी को पैसा देने की बात

कहकर उसे बुलवाया. इधर मृतक के घर नही लौटने पर परिजनों ने ब्रह्मपुर थाने में लिखित शिकायत की. हरकत में आई पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक का बाइक आरोपी के घर से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने लावारिस हालात में बरामद किया. पुलिस ने मनु कानू के भाभी और मौसी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर जांच पड़ताल कर ही रही थी. वही बुधवार को अरहर की खेत से शव मिलने के बाद आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जिसे रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में जुट गई है.
क्या कहते हैं अधिकारी
घटना की जानकारी देते हुए डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि एक आरोपित मनु कानू ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. वही एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. आरोपित मनु कानू से पूछताछ करने की तैयारी चल रही है.
गौरतलब है कि रवि रंजन पाठक की हत्या की सूचना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में पहुँचे मृतक के परिजनों के चीत्कार से पूरा परिसर गमगीन हो गया है. परिजनों ने बताया कि पैसे के लिए मनु कानू एवं उसके घरवालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है.

Comment here