स्थानीय

अधिकारियों के साथ बालू माफिया खेल रहे है चोर पुलिस का खेल

Spread the love

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के आंखों में धूल झोंककर बालू माफिया धड़ल्ले से कर रहे है लाल बालू का काला कारोबार. नेशनल हाइवे पर इंतजार करते रह जाते है अधिकारी. ग्रामीण सड़को से बालू से भरे ओवर लोड ट्रक लेकर निकल गए बालू माफिया. पिछले एक महीने से अधिकारियो के साथ चोर पुलिस का खेल खेल रहे है बालू कारोबारी.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिला प्रशासन के अधिकारियो के नाक के नीचे बालू माफिया धड़ल्ले से लाल बालू का काला कारोबर कर रहे है. हैरानी की बात यह है कि जिला प्रशासन एवं खनन विभाग के अधिकारियो को छोड़कर पूरे जिले के लोगो को पता है की, बालू कारोबारी किस रास्ते से सैकडो अवैध बालू लदे ट्रक को लेकर बक्सर के रास्ते उत्तरप्रदेश में प्रवेश कर रहे है. जिसको लेकर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर स्वाल उठने लगा है.

किसके संरक्षण में हो रहा है लाल बालू का काला कारोबार

जिले में अवैध बालू लेकर सैकडो ट्रक प्रतिदिन बिहार के भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास जिले से बक्सर में पहुँचती है. जिसे बालू माफिया स्थानीय स्तर पर सांठगांठ कर सभी ट्रको को बक्सर बॉर्डर से उत्तरप्रदेश में भेजते है. और प्रशासन को कानो कान खबर तक नही होता है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि किसके संरक्षण में इतने बड़े पैमाने पर लाल बालू का काला कारोबार हो रहा है. और इसे रोकने के बजाए अधिकारी अंजान बनने की कोशिश कर रहे है.

प्रशासन से मजबूत है बालू कारोबारियो का नेटवर्क!

प्रदेश में सरकारी महकमे में बैठे अधिकारियो से *मजबूत बालू माफियाओ का नेटवर्क है. पुलिस* और प्रशासनिक अधिकारियो के कार्यालय से निकलने के पहले ही उनके नेटवर्क की जानकारी बालू माफियाओ को हो जाता है. और वह रूट बदलकर ग्रामीण सड़को से बालू से भरे ट्रक को लेकर निकल जाते है.

नेशनल हाइवे छोड़ अब ग्रामीण सड़को से हो रहा है लाल बालू का काला कारोबार

जिले में बालू कारोबारी प्रशासनिक अधिकारियो के साथ पिछले एक महीने से चोर पुलिस का खेल खेल रहे है. जिससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुक्सान प्रतिदिन केवल बक्सर जिले में हो रहा है. टोल टैक्स एवं पुलिस से बचने के लिए बालू कारोबारी, बालू से भरे ट्रक को लेकर डुमराँव शहर के बाहर से ही ग्रामीण सड़को का रूट पकड़ ले रहे है. तो कुछ बालू लदे ट्रक प्रतापसगर से ही नेशनल हाइवे को छोड़कर ग्रामीण सड़को के सहारे, बसौली, कुल्हड़िया, जगदीशपुर, नदाव, जासो होते हुए बक्सर गोलम्बर पर पहुँच जा रहे है. और प्रशासनिक अधिकारी नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के समीप इंतजार करते रह जाते है. सुबह तीन बजे से लेकर 8 बजे के बीच सभी ट्रको को उत्तरप्रदेश में भेज दिया जा रहा है.

क्या कहते है अधिकारी

ग्रामीण सड़को से हो रहे बालू के अवैध कारोबार की जानकारी कई बार ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के अधिकारियो को दी लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नही की. जिसके बाद ग्रामीणों ने बक्सर एसपी को फोन पर जानकारी दी, एसपी मनीष कुमार ने बताया कि, आज ग्रामीणों के द्वारा फोन पर जानकारी दी गई है, जिसे मैं खुद ही देखूंगा. गैर कानूनी काम करने वालो के लिए इस जिले में कोई जगह नही है, चाहे वह कोई भी हो.

गौरतलब है कि जिले में बालू माफियाओ का सिंडिकेट इतना मजबूत है कि, जब तक वह अपने उद्देश्य में कामयाब नही हो जाते उनके नेटवर्क में शामिल लोग थाने से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियो के कार्यालय के बाहर खड़ा होकर अधिकारियो के एक एक गतिविधियो की जानकारी देते है.

Comment here