स्थानीय

राजनीति से सन्यास लेकर मानसिक आरोग्यशाला में नीतीश कुमार कराये इलाज: अश्विनी चौबे

Spread the love

एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर में पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला जोरदार हमला, कहा राजनीतिक सन्यास लेकर मानसिक आरोग्यशाला में कराये इलाज. भारत सरकार एवं बिहार सरकार खर्च का करेगी भुगतान. बड़े भाई और छोटे भाई ने 32 सालों में बिहार को कर दिया बर्बाद.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : स्थानीय सांसद सह भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने नाथ बाबा घाट से लेकर, बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के तमाम छठ घाटों का नदी मार्ग से निरीक्षण किया एवं छठ व्रतियों को शुभकामना दी, उनका हाल जाना. इसी दौरान जिला अतिथि गृह में मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, जैसे-जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आते जाएंगे, इंडिया गठबन्धन के नेताओ की बेचैनी भी बढ़ते जाएगी. और अपने बयान से प्रदेश को शर्मशार करते रहेंगे.

नीतीश कुमार मानसिक आरोग्यशाला में कराए इलाज खर्च उठाएगी सरकार

छठ घाटों का निरीक्षण कर जिला अतिथि गृह में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने, इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि, लोकसभा चुनाव में शेष कुछ महीने ही रह गए है. जैसे -जैसे चुनाव की नजदीकियां बढ़ रही है इंडिया गठबन्धन के नेताओ की बेचैनी भी बढ़ रही है. उसी का परिणाम है कि नीतीश कुमार विधानसभा में राजनीति की सारे मर्यादाओं को भूल कर हमारी मातृ शक्ति पर उस तरह का बयान देकर पूरे बिहार को कलंकित कर डाला. उचित तो यही है कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीतिक सन्यास लेकर मानसिक आरोग्यशाला में अपने इलाज कराये. बिहार सरकार एवं भारत सरकार इलाज का सारा खर्च उठाएगी.

स्वार्थ की राजनीति पर टिका है गठबन्धन का नींव

वही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबन्धन की नींव स्वार्थ एवं भ्र्ष्टाचार के बुनियाद पर टिका हुआ है. और व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति कर रहे है. यही कारण है कि तुष्टिकरण की राजनीति कर आतंकवादियो का समर्थन कर रहे है. देश की जनता सब देख रही है, और जनता धोखे में नही आएगी.

32 साल से बड़े भाई छोटे भाई बिहार को कर रहे है बर्बाद

वही उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 32 साल से छोटे भाई और बड़े भाई मिलकर राज कर रहे हैं. उसके बाद भी भाई, भतीजावाद, वंशवाद से बिहार बाहर नही निकल पाया. और बड़े भाई एक रणनीति के तहत अपने छोटे भाई को बर्बाद कर रहे है.

गौरतलब है की शांतिपूर्ण माहौल में चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ समापन हो गया. केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी एकदिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर छठ व्रतियों से घाट पर पहुचकर मुलाकात की. और उन्होंने कहा कि आज छठ वैश्विक महापर्व बन गया है. यह लोकस्था का महापर्व पूरी तरह से प्राकृत पर्व होता है. जिसमे न किसी आडम्बर की जरूरत होती है और न ही किसी धर्म विशेष, सभी समुदाय के लोग इस पर्व को मानते है. आज यह महापर्व देश की सीमाओं को तोड़कर विदेशों में भी अपना स्थान बना लिया है. और विदेशो में भी लोग इस महाव्रत को मना रहे है.

Comment here