चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के आज तीसरे दिन छठ व्रती डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर तीसरे दिन का व्रत सम्पन्न करेंगे. उत्तरायणी गंगा की तट पर आने वाले छठ व्रतियों की जनसैलाब को देखते हुए प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश वासियो को छठ पूजा की शुभकामना देते हुए कहा, कि इस वैश्विक महापर्व पर सबका मंगल हो यही भगवान भाष्कर से कामना है. शहर के कुल 32 घाटों पर आज डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्घ्य देंगे व्रती.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : नगर परिषद क्षेत्र के कुल 32 घाटों पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के द्वारा मुकम्मल तैयारी की गई है. लाखो की संख्या में आने वाले छठ व्रतियों के लिए शहर के रामरेखा घाट से लेकर वीरकुंवर सिंह चौक, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, नाथ बाबा घाट पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं एसपी मनीष कुमार ने सभी छठ व्रतियों को शुभकामना देते हुए अपील किया है कि, शांति, भाईचारे एवं एक दूसरे के सहयोग करते हुए इस महापर्व को मनाए. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही साथ नगर परिषद की टीम उनके सहयोग एवं सेवा के लिए पूरी तन्मयता के साथ खड़ी है.
केंद्रीय मंत्री ने दी शुभकामना
लोक आस्था के इस महापर्व पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर समेत पूरे देश वासियों को इस महापर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि, यह वैश्विक महापर्व शांति एवं सद्भावना के साथ लोग मनाए. सभी का मंगल हो भगवान भाष्कर से यही कामना है.
गौरतलब है कि छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी सड़को पर दिखाई दे रहे है. छठ घाटो तक जाने वाले तमाम पथो की साफ सफाई से लेकर घाटों पर मेडिकल की टीम को अभी से ही भेज दिया गया है.

Comment here