अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को कुचला दो व्यक्ति की हुई मौत. एक घायल को गम्भीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती. चालक और कार को पुलिस ने लिया हिरासत में. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के पास एनएच 922 की घटना.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के समीप एनएच 922 पर तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को रौंद दिया जिसमें घटना स्थल पर ही दो लोगो की मौत हो गई है. घटना कि सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार पाण्डेय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर कार को जब्त करने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है.
दिल्ली से दरभंगा जा रहे कार चालक ने तीन को रौंदा
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से दरभंगा जा रहे तेज रफ्तार कार चालक ने ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज में सुबह-सुबह तीन लोगों को रौंद दिया जिसमें दो लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है. जिसका इलाज चल रहा है इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 922 को जामकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियो ने मुआवजे का आश्वासन देकर सड़क जाम को हटवाया.
क्या कहते है एसडीपीओ
मामले की जानकारी देते हुए डुमराँव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि कार चालक दिल्ली से दरभंगा जा रहा था तभी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के समीप उसने नियंत्रण खो दिया और तीन लोगों को रौंद डाला जिसमे दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी जबकि एक का इलाज चल रहा है. ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटवा दिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. कार को जब्त करने के साथ ही उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है.
सुबह-सुबह हुए इस हृदय विदारक घटना से लोगो में आक्रोश फुट पड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बक्सर पटना फोर लेन अब मौत का फोर लेन बनते जा रहा है. बिना किसी नियम कानून के जिसको जिधर से मन कर रहा है वाहन लेकर सरपट भाग रहा है जिससे आये दिनों लोगो की असमय ही मौत हो जा रही है.

Comment here