जिला के 1869 चयनीत शिक्षकों के बीच बांटा गया नियुक्ति पत्र. बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में नियुक्ति पत्र पाते ही बेरोजगारों के खिल उठे चेहरे. कहा नियत साफ हो तो कम दिनों में भी सरकार दे सकती है नौकरी, नीतीश कुमार बने देश मे नाजिर.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : बीपीएसी द्वारा चयनित जिले के 1869 शिक्षकों के बीच आज नियुक्ति पत्र बांटा गया. शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में नियुक्ति पत्र पाते ही खिल उठे युवाओं के चेहरे. और सभी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका क्रेडिट देते हुए कहा कि, आज नीतीश कुमार पूरे देश में नाजिर बन गए है. नीतीश कुमार का कुशल नेतृत्व और के के पाठक की रणनीति का ही देन है कि, आज बिहार के मुखिया के द्वारा देश के अलग-अलग प्रदेश से आये हुए युवाओं को कम समय में नौकरी देकर उनके माथे से बेरोजगारी का धब्बा मिटा दिया.
नियुक्ति पत्र पाते ही चहक उठे चेहरे
शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में सुबह से ही इस क्षण का प्रतीक्षा कर रहे युवा एवं युवतियो को जैसे ही नियुक्ति पत्र मिला सभी के चेहरे खिल उठे. सभी ने एक साथ इसका श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि, आज देश के लिए नाजिर बन गए है नीतीश कुमार.
जनप्रतिनिधियो ने भी नही दिया तेजस्वी को भाव
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे बक्सर सदर कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम ने भी इसका क्रेडिट बिहार के मुखिया नीतीश कुमार को देते हुए कहा की, नीतीश कुमार की कुशल रणनीति का ही देन है कि, दीपावली और छठ पूजा से पहले बेरोजगार युवाओं के घर धनतेरस का दिन आज आ गया. इसके लिए नीतीश कुमार को बहुत बहुत धन्यवाद.
क्या कहते है जिलाधिकारी
नियुक्ति पत्र वितरण के बाद जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि, आज बक्सर के 1869 चयनित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा गया है. सभी अपने जिम्मेवारियां का निर्वाहन करे.
गौरतलब है कि आज बक्सर समेत पूरा बिहार एवं देश नीतीश मय हो गया है. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षकों ने नीतीश कुमार के बाद के के पाठक को इसका श्रेय दिया.

Comment here