अपराध

पिकअप छीन कर भाग रहे एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

पिकअप चालक से पिकअप छीनकर भाग रहे एक अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव के समीप से तीन की संख्या में अपराधियो ने पिकअप चालक से पिकअप छीनकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने जैसे ही इसकी सूचना बक्सर एसपी मनीष कुमार को दी, हरकत में आई बक्सर पुलिस ने पिकअप लेकर भाग रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस गिरफ्त में आये अपराधी पहले भी मधनिषेध एक्ट में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गए थे, जिस पर दो एफआईआर पहले से दर्ज है.

क्या कहते है एसपी

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया की पिकअप चालक से तीन की संख्या में आरोपियों के द्वारा पिकअप छीनकर भागने की सूचना जैसे ही मिली, वैसे ही एसडीपीओ डुमराँव को इस बात की जानकारी दी गई. पुलिस ने टीम बनाकर पिकअप लेकर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके पास एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. उसके दो अन्य साथियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

त्योहार के दौरान एलर्ट हो जाते है अपराधी

वही पुलिस कप्तान ने बताया की भिंड भाण्ड वाले त्योहारों के दौरान अक्सर अपराधी सक्रिय हो जाते है और उनके उनही मनसूबो को ध्वस्त करने के लिए पुलिस उसी तरह का रणनीति भी बनाती है. पुलिस के लिए त्योहारों के दौरान अपराध रोकना सबसे बड़ी चनौती होता है, और हम सभी के प्रयास से लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

गौरतलब है कि नवरात्रि के इस त्योहार को देखते हुए एसपी मनीष कुमार और डीएम अंशुल अग्रवाल ने विधि व्यवस्था की कमान खुद सम्भाली है. यही कारण है कि डीएम और एसपी जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सड़कों पर पैदल मार्च करते दिखाई दे रहे है. जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं.

Comment here