स्कूल की बिल्डिंग का रिपेयरिंग कर रहे 35 बर्षीय मजदूर की मौत. स्कूल की छज्जा टूटने के साथ ही जमीन पर गिरा मजदूर. अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत. मामला नावानगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा ओपी का हैं.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत नावानगर थाना क्षेत्र के सोनबर्षा ओपी अंतर्गत टिकपोखर गांव में मिडिल स्कूल की बिल्डिंग का रिपेयरिंग कर रहे 35 बर्षीय मजदूर की स्कूल के छज्जा पर से गिरने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि स्कूल का छज्जा काफी जर्जर था जिसपर चढ़कर मजदूर काम कर रहा था, इसी दौरान स्कूल का छज्जा टूट गया और छज्जा के साथ-साथ वह भी जमीन पर गिर पडा. जिसका अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई है.
घर के कमाऊ पुत्र की मौत से कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार रूपसागर गांव के रहने वाले रामाधार कमकर के 35 बर्षीय पुत्र विजय कमकर घर का कमाऊ पुत्र था, जो टिकपोखर गांव में स्थित मिडिल स्कूल के ऊपरी हिस्सों में प्लास्टर का काम कर रहा था. इसी दौरान स्कूल के बिल्डिंग का छज्जा टूटकर गिर गया. जिसके साथ मृतक मजदूर भी जमीन पर आ गिरा. स्कूल में मैजूद अन्य लोगो के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की माने तो मृतक बिजय कमकर अपने घर का कमाऊ पुत्र था. जिसके मौत के बाद परिजनों के सामने रोजी रोटी का संकट उतपन्न हो गया है.
क्या कहते है अधिकारी
वही मामले की पुष्टि करते हुए सोनवर्षा ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक स्कूल में बिल्डिंग रिपेयरिंग का काम कर रहा था. जंहा से गिरने के दौरान वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के लिए उसे नावानगर सीएचसी सेंटर में लाया गया, जंहा उसकी मौत हो गई. यूडी केस दर्ज कर परिवार को सरकारी योजना के तमाम लाभ मिले इसके लिए विभाग को लिखा जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
गौरतलब है कि मजदूर विजय कमकर के मौत के बाद उसके पूरे परिवार के सामने रोजी रोटी का गम्भीर संकट उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों की माने तो विजय की मजदूरी पर ही पूरा परिवार आश्रित था. जिसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमें में डाल दिया है.

Comment here