ग्राउंड रिपोर्ट

यूपी के वांटेड अपराधी बक्सर से गिरफ्तार

Spread the love

बिहार और यूपी के लिए सिरदर्द बना वांटेड अपराधी आरजू खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार नकली नोट तथा गो-तस्करी समेत कई मामले में लम्बे समय से तलाश कर रही थी यूपी और बिहार की बक्सर पुलिस. दोनों प्रदेश के संयुक्त पुलिस कार्रवाई में मिली सफलता. कागजी कार्रवाई पूरी कर उक्त अपराधी को बक्सर से उत्तरप्रदेश ले गई यूपी पुलिस…

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: बिहार एवं यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना वांटेड अपराधी आरजू खान को यूपी एवं बिहार के बक्सर की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गिरफ्तार कर लिया है. नकली नोट छापने, हथियारों की तस्करी , एवं गौ -तस्करी जैसे अपराधों में शामिल उक्त अपराधी को लंबे समय से दोनों प्रदेश की पुलिस तलाश कर रही थी. जिसकी गिरफ्तारी बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर से हुई है. पुलिस गिरफ्त में आये आरजू खान के खिलाफ यूपी के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

क्या कहते है अधिकारी

औद्योगिक थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया कि आरजू खान के विरुद्ध बक्सर में एक दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि यूपी में हथियार और गो तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं. इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी. मंगलवार को आरोपित के एक कार से जाने की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस उसके पीछे लग गई और पीछा करते हुए बक्सर पहुंच गई. जिसके बाद उसे सारिमपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिस पर बक्सर के नगर थाने में भी हत्या का मामला दर्ज है और उसमें जमानत पर है.

यूपी में अपराध कर बक्सर में लेता था पनाह

पकड़ा गया अपराधी बेहद ही शातिर माना जाता है. वह यूपी से आपराधिक घटनाओ को अंजाम देकर सीमावर्ती बक्सर जिले के सारीमपुर में अपने पैतृक घर में शरण ले लेता है. वर्ष 2019 में सारीमपुर निवासी रकीब खान उर्फ आरजू नामक इस अपराधी को उत्तर प्रदेश के नरही में जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियो की माने तो यूपी के आधा दर्जन थाने में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है. जिसे गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया.

गौरतलब है कि हाल ही में यूपी के अपराधियो ने नगर थाना क्षेत्र जमुना चौक के समीप सरेआम गोली चलाकर हड़कम्प मचा दिया था. एसपी आवास से कुछ ही दूरी पर हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को पुलिस जबतक पकड़ती वह यूपी के सीमा में प्रवेश कर गए, वही हालात अन्य अपराधियो का भी है जो यूपी बिहार के सीमावर्ती जिले के ग्रामीण इलाके को अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखे है.

Comment here