अपराधग्राउंड रिपोर्ट

बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख से अधिक मूल्य का शराब जब्त

Spread the love

बक्सर नगर थाने की पुलिस की बड़ी कार्रवाई. 5 हजार लीटर से अधिक शराब और सेब लदे ट्रक को किया जब्त. सितम्बर महीने में बक्सर पुलिस ने 4 करोड़ से अधिक का शराब किया है जब्त.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: नगर थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लख रुपए से अधिक का शराब जप्त किया है. शराब को ट्रक के अंदर सेब में छुपाकर ले जाया जा रहा था. तभी नगर थाने की पुलिस ने दो तस्करों के साथ ट्रक समेत शराब को जप्त कर लिया है. जिसके बाद शराब माफियाओ में हड़कंप मच गया है. सितंबर महीने में अब तक पुलिस ने चार करोड़ से अधिक रुपए की शराब के साथ चार ट्रक को भी जप्त किया है. बताया जा रहा है आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए में शराब माफिया शराब का स्टोरेज करने में लगे हुए हैं.

क्या कहते हैं एसपी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि बक्सर पुलिस अलग अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र से 50 लख रुपए से अधिक मूल्य के शराब को जप्त किया है. दो तस्करों को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. वही दूसरे थाना क्षेत्र से तीन हथियार को भी पुलिस ने जब्त किया, जिसकी जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान दी जाएगी.

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की सरगर्मी को देखते हुए शराब माफिया भी सक्रिय हो गए है. बिहार के अलग-अलग जिले में शराब का स्टोरेज करने में लगे हुए हैं. यही कारण है कि उत्तर प्रदेश से लगातार बिहार में शराब की बड़ा-बड़ा खेप लाया जा रहा है. हालांकि बक्सर पुलिस की मुस्तेदी से केवल सितम्बर महीने में चार करोड़ से अधिक का शराब जप्त किया गया है.

Comment here