ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

बक्सर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मन्त्री ने किया रोड शो

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और आश्वनी कुमार चौबे ने बक्सर में किया रोड शो, सड़क पर उमड़ा जन सैलाब, भगवान राम द्वारा स्थापित उत्तरायण गंगा के तट पर रामेश्वरम मंदिर में की पूजा अर्चना नीतीश और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: जिला मुख्याल में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सिंडिकेट गोलंबर से सब्जी मंडी, सत्यदेवगंज रोड होते हुए शहर के रामरेखा घाट तक रोड शो किया. इस दौरान उत्तरायणी गंगा के तट पर भगवान राम द्वारा स्थापित रामेश्वरम मन्दिर में केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने पूजा अर्चना की उसके बाद साइकल यात्रा करते हुए नगर भवन कार्यक्रम स्थल तक पहुँचे जंहा भाजपा नेताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

कांग्रेस और नीतीश मुक्त होगा भारत

इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 में भारत कांग्रेस और नीतीश मुक्त होगा इसे कोई नही रोक सकता है. आज लालू के कृपापात्र से नीतीश कुमार बिहार में मुख्यमंत्री बने हुए है.

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है .भाजपा नेता प्रदीप राय ने उन्हें सिक्के से तौलने के साथ ही मंच तक ले गए.

Comment here