ग्राउंड रिपोर्ट

बैंक लूटकांड का लाइव वीडियो आया सामने, हथियार के बल पर अपराधियो ने लूट लिया बैंक

Spread the love

पीएनबी बैंक में हुए लूटकांड का लाइव वीडियो आय सामने मात्र 90 मिनट पहले ही स्थानीय पुलिस ने बैंक में घुसकर की थी जांच पड़ताल, उसके बाद भी अपराधियो ने बैक को कर दिया खाली, बक्सर एसपी का बयान 19 लाख रुपये लूटकर निकल गए 6-7 कि संख्या में अपराधियों ने मुँह पर बांध रखा है नकाब गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी…

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर:जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंघनपुरा गांव में, दिनदहाड़े हुए पीएनबी बैंक डकैती ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है. जिसका लाइव वीडियो सामने आया है. हैरानी की बात है कि मात्र 90 मिनट पहले स्थानीय थाने की पुलिस ने जिस बैंक में घुसकर बारीकी से सब कुछ जांच पड़ताल की थी, उसी बैंक में 6-7 की संख्या में घुसकर नकाबपोश अपराधियो ने हथियार के बल पर ग्राहकों को अपने कब्जे में लेकर लगभग 19 लाख रुपये की लूट कर आराम से निकल गए और स्थानीय थाने की पुलिस को भनक तक नही लगी. बैंक के अधिकारियो द्वारा इस बात की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो दलबल के साथ पहुँचे पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने खुद बारीकी से मामले की जांच की और जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार कर लेने की बात कही.

क्या कहते है एसपी

जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का सिंहनपुरा में स्थित पीएनबी बैंक से 19 लाख की हुई डकैती की जांच करने पहुँचे एसपी मनीष कुमार ने बताया कि लगभग 19 लाख रुपये की बैंक से लूट हुई है. अपराधियो की संख्या 6-7 बताई जा रही है. इस घटना से डेढ़ घण्टे पहले ही स्थानीय पुलिस ने बैंक में पहुँचकर जांच पड़ताल की थी. अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

हम आपको बताते चले की डुमरांव अनुमंडल में इन दिनों अपराधी का मनोबल सातवे आसमान पर है. यही कारण है कि जिस बैंक में मात्र 90 मिनट पहले पुलिस पहुँचकर जांच पड़ताल करती है. अपराधी हथियार के बल पर उसी बैंक को लूट ले जाते है और स्थानीय थाने की पुलिस को भनक तक नही लगता है. ऐसे पुलिस की इकबाल पर सवाल उठना लाजमी है.

हाल ही में सीएसपी संचालक से भी लूट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मार का हत्या कर दी गई थी. जबकि सीएसपी संचालक के पैर में गोली लगा था. पुलिस इस मामले की अभी खुलासा ही की थी तब तक अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया.

Comment here