ब्रह्मपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 40 लाख रुपये मूल्य की शराब लदे ट्रक को किया जब्त, चालक भी हुआ गिरफ्तार.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः शराबबन्दी वाले बिहार के बक्सर जिले में ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने 40 लाख रुपये मूल्य की शराब लदी ट्रक को जब्त किया है. पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के इस कार्रवाई से शराब माफियाओ में हड़कम्प मचा हुआ है. पुलिस गिरफ्त में आये चालक की पहचान राजस्थान के रहने वाले मंगला राम के रूप में हुई है.
क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर थाना प्रभारी बैजनाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन संख्या नम्बर एच आर 55 एके 1997 से 4252.32 लीटर विदेशी शराब राष्ट्रीय राज मार्ग से तस्कर लेकर जा रहे है जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब से भरे ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि पुलिस के इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओ में हड़कम्प मच गया है. शराब कहां से लाया जा रहा था और उसकी डिलीवरी कहां देनी थी पुलिस इसकी जांच कर रही है साथ ही इस कारोबार से जुड़े तस्करो की कुंडली भी खंगाल रही हैं.

Comment here