महादलित आयोग के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला पहुचे बक्सर. समाहरणालय सभागार में अधिकारियो की बुलाई बैठक कहा राज्य सरकार द्वरा इस समाज के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को रफ्तार देने के लिए बुलाई गई है बैठक. नीतिश कुमार की सरकार इस समाज के लोगो के उत्थान के लिए चला रही है दर्जनों योजना.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर: एक महीने में दूसरी बार बक्सर पहुंचे महादलित आयोग के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला, कई महादलित बस्तियों का निरीक्षण करने के बाद समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ की बैठक. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस समाज के लोगो के उत्थान के लिए राज्य सरकार के द्वारा दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही है. लेकिन इन योजनाओं का लाभ उस समाज के लोग कितना मिल रहा है इसकी समीक्षा करने एवं गति देने के लिए आज यह बैठक बुलाई गई है.

क्या कहते है अध्यक्ष
समाहरणालय सभागार में बैठक करने पहुंचे महादलीत आयोग का अध्यक्ष संतोष निराला ने बताया कि, प्रदेश के तमाम छोटे-छोटे टोलों में रह रहे इस समाज के लोगो को मुख्य धारा में लाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा कई योजना चलाई जा रही है. सात निश्चय योजना के तहत पक्की नली, गली, से लेकर शुद्ध पेयजल के साथ ही स्वास्थ्यय एवं शिक्षा के लिए कई योजना चलाई जा रही है. मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत उनको वाहन उपलब्ध कराया जा रहा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो.

अध्यक्ष ने माना अभी भी दूर दराज के गांव तक नही पहुँचा है विकास.
वही जब संतोष निराला से यह पूछा गया कि, डुमरांव एवं बक्सर अनुमंडल में कई ऐसे गांव है जहां अभी भी विकास नहीं पहुंच पाया है. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, इस बात की सूचना हमें भी है कि कई ऐसे गांव और टोला हैं जहां अभी भी पक्की नाली गली का इंतजाम नहीं हो पाया है और शुद्ध पेयजल उनके लिए सपना है. राज्य सरकार के द्वारा जो सात निश्चय योजना चलाई जा रही है उसके तहत इन गांव और टोले का विकास क्यो नही हो पाया. इस बात की समीक्षा की जाएगी और जल्द से जल्द उसको दुरुस्त किया जाएगा.

हम आपको बताते चले बक्सर जिले के राजपुर, ब्रह्मपर, डुमराँव, बक्सर प्रखण्ड के कई ऐसे गांव है जंहा सड़क के अभाव में आज भी दूल्हे को कंधे पर उठाकर मंडप तक ले जाना पड़ता है और बीमार लोगो को चारपाई पर और उन गांवों के लिए आज भी पक्की सड़क पर चलना किसी सपने से कम नही.

Comment here