वृक्षारोपण कर एवं पौधा वितरण कर सेना से सेवानिवृत जितेंद्र सिंह ने मनाई अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि. इस मौके पर अतिथियों के अलावा आसपास के ग्रामीण भी रहे मौजूद.
द जनमित्र
बक्सरः सूबेदार मेजर स्वर्गीय मुखलाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर सबसे पहले उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई एवं एक कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों के बीच पौधा का वितरण एवं वृक्षारोपण किया गया. इस मौके पर सिंह के पुत्र सुरौंधा निवासी जितेंद्र सिंह ने कहा कि अपनों को याद करने का मतलब है कि उनकी याद में कुछ बेहतर कार्य हो और इसीलिए मैंने कुकुढा़ और हकीमपुर पंचायत के विभिन्न विद्यालयों एवं चौक चौराहों पर वृक्षारोपण कर उनकी पुण्यतिथि को यादगार बनाने की कोशिश कर रहा हूं.

कहा जाता है की एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है. आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है पर्यावरण दूषित होने के साथ ही जल संकट की समस्या भी उत्पन्न हो गई है ऐसे में वृक्षारोपण से ही दुनिया को बचाया जा सकता है इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पेड़ों को लगाना की जरूरत है. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण का कार्यक्रम यहीं समाप्त नहीं होता है बल्कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा हमारी कोशिश है की आने वाले समय में आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाया जाए ताकि हमारी प्रकृति समृद्ध हो सके. अगर हम कुदरत का कद्र नहीं करेंगे तो कुदरत हमें तबाह कर देगी जिसका जीता जागता उदाहरण आये दिन हमें देखने को मिल रहा है. इस पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

Comment here