ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

अल्पवास गृह पहुंचे कई अधिकारी, नाबालिग ने खाया जहरीला पदार्थ

Spread the love

अल्पवास गृह में रह रही एक नाबालिक ने खाया जहरीले पदार्थ विभागीय अधिकारियों में मचा हड़कम्प. जाँच करने पहुँचे एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा और हेडक्वार्टर डीएसपी अस्फाक अंसारी ने कहा जहरीले पदार्थ खाने की मिली है सूचना. सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज. 6 जून को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने नाबालिक को भेजा था अल्पवास गृह.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी नगर में स्थित महिला विकास निगम समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अल्पवास गृह में रह रही एक नाबालिक लड़की ने जहरीले पदार्थ खा लिया है जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियो में हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि 6 जून को ही चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के द्वारा उक्त नाबालिक को अल्पवास गृह में भेजा गया था.

जांच करने पहुँचे अधिकारी

मामले की सूचना जैसे ही एसपी मनीष कुमार को मिली उन्होंने हेडक्वार्टर डीएसपी, सदर एसडीएम को तत्काल अल्पवास गृह भेजा जहां अधिकारियों ने लगभग 20-25 मिनट तक मामले की जांच की और वहां से सदर अस्पताल में पहुंचे जहां इलाजरत नाबालिक का इलाज चल रहा है अधिकारियों ने उस महिला से भी जानकारी हासिल की.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए अल्पवास गृह में पहुंचे सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा, हेडक्वार्टर डीएसपी अस्फाक अंसारी ने बताया कि जहरीले पदार्थ खाने की सूचना मिली थी जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. 6 जून को नाबालिक अल्पवास गृह में आई थी.

Comment here