ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

एनएच 922 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला एवं मासूम की हुई मौत.

Spread the love

एनएच 922 पर सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय मासूम समेत 2 की हुई मौत, एक कि हालत गम्भीर. एक ही बाइक पर सवार होकर पति पत्नी और बेटी बक्सर से लौट रहे थे अपने घर तभी ट्रक ने सामने से मार दी टक्कर.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर में ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में 4 वर्षीय मासूम समेत दो लोगो मौत हो गई जबकि एक की हालत गम्भीर बनी हुई है. इस घटना के बाद घटना स्थल पर अफ़रातफ़री मच गई आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने सभी को अस्पताल पहुचाया जहां दो को डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया.

विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव अनुमंडल के एकौनी गांव निवासी प्रेम शंकर पासवान अपनी 27 वर्षीय पत्नी किरण देवी एवं 4 वर्षीय बेटी अनु कुमारी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बक्सर से अपने गांव एकौनी लौट रहे थे. इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर में बाइक में सीधे टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, स्थानीय लोगों के सहयोग से 112 की टीम ने आनन-फानन में पति पत्नी दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने पत्नी को भी मृत घोषित कर दिया जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है.


क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए औद्योगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दुखद सड़क दुर्घटना में 4 वर्षीय मासूम के साथ एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने 27 वर्ष किरण देवी को मृत घोषित कर दिया है.

    गौरतलब है कि बिहार के बक्सर में रफ्तार का कहर आए दिन देखने को मिल रहा है जहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में प्रत्येक दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जानें चली जा रही है उसके बाद भी जिला प्रशासन या परिवहन विभाग के द्वारा इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

Comment here