ग्राउंड रिपोर्ट

रात को डीएम एसपी अचानक पहुंचे गंगा सेतु ,देखिए क्या हुआ

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : वीर कुंवर सिंह सेतु के समानांतर नया पुल बन जाने के उपरांत बीते गुरुवार से एक तरफ जहां आवागमन सुगम हो गया है. लेकिन बालू तस्करों के लिए रात्रि में ओवरलोडेड ट्रकों पर गैर कानूनी ढंग से बालू ले जाने के लिए सुगम हो गया. इसी बीच डिप्टी कलेक्टर श्रेयांश तिवारी द्वारा गुरुवार की रात को छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान इस पुल से लगभग 45 वाहनों को पकड़ लिया गया.लेकिन केवल 23 वाहनों से ही जुर्माना वसूला गया क्योंकि अन्य ट्रक मालिकों द्वारा यह बताया गया कि वह यूपी नहीं जा रहे थे. ऐसी कार्रवाई होने के दूसरे दिन भी शुक्रवार की देर रात जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एसपी मनीष कुमार, एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा एवं एसडीपीओ गोरख राम समेत दोनों थानों की पुलिस ने एक बार फिर से वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंचकर वाहनों की जांच की.

अवैध कारोबारी बिना वैध कागजात के उत्तर प्रदेश में बालू नहीं ले जा सकते यह उनके लिए यह स्पष्ट संदेश है. बताते चले कि गुरुवार की रात में पकड़े गए ट्रक के संचालकों पर यह आरोप था कि उनके पास केवल बक्सर तक ही बालू के परिवहन का चालान रहता है. परंतु उस पुल के सहारे उत्तर प्रदेश जाने की कोशिश कर रहे थे. तब इन्हें जब्त किया गया तथा बाज़ार समिति के प्रांगण में खड़ा किया गया था. जांच करने के क्रम में केवल 23 ही यूपी जाने की कोशिश कर रहे थे. बाकी को बक्सर में ही रुकना था. ऐसे में उनसे जुर्माने की वसूली की गई.ऐसी कार्रवाई होने से अवैध बालू कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Comment here