ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

कर्नाटक की जीत पर बक्सर कांग्रेस ने मनाया जश्न

Spread the love

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : कर्नाटक की जीत पर आज बक्सर जिला कांग्रेस कार्यालय में अबीर गुलाल लगा एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया गया. इसके उपरांत गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाते हुए विजय जुलूस निकाला, जिसका नेतृत्व बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा कर रहे थे. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मलिकार्जुन खरगे एवं यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जन नेता राहुल गांधी एवं सभी के दिलों में बसने वाली प्रियंका गांधी एवं कर्नाटक के नेताओं को जिंदाबाद के नारा लगाते हुए कर्नाटक की जनता को बहुत-बहुत बधाई दी गई.


बजरंगबली के नारे ने जीत के उत्साह में दुगना काम किया है. जिस प्रकार न्याय हेतु बजरंगबली ने सतयुग त्रेता से लेकर कलयुग अत्याचारों को दंड देकर पाखंड योगा असली चेहरा उजागर कर कांग्रेस को जीत दिलाई यही बजरंगबली का न्याय है. यह कर्नाटक की हार भारतीय जनता पार्टी की हार नहीं है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की हार है.

वही जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने संदेश में कहा कि कर्नाटक की जीत कांग्रेश की उत्थान एवं भाजपा की पराजय की शुरुआत है. कोई कसर नहीं छोड़ा था भाजपा के प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की हत्या से लेकर चुनाव के दिन जिस तरह से वीडियो एवं पत्र लिखकर प्रचार किया. यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन था. लेकिन फिर भी कर्नाटक की जनता ने उन्हें सबक सिखाया इसके लिए कर्नाटक की जनता को बार-बार प्रणाम क्योंकि आज लोकतंत्र की जीत हुई वहीं.


पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा कि जब-जब अत्याचार होता है तब तब हनुमान जी के द्वारा सोने की लंका को दहन किया जाता है. वही प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे ने कहा कि बजरंगबली के नाम को लेकर जिन लोगों ने अपनी स्वार्थ सीधी करना चाहा बजरंगबली ने उनका मान मर्दन कर दिया है एवं सत्य की राह पर चलने वाले न्याय प्रिय कांग्रेश की पार्टी को अपना पूर्ण आशीर्वाद देकर बता दिया की सनातन धर्म के रक्षक कांग्रेसी ही है.


वही सेवादल अध्यक्ष धनजी पांडे ने कहा कि कर्नाटक की जीत नफरत पर मोहब्बत की जीत है. कार्यक्रम में रामाकांत चौबे, दिनेश राय, शिव कांत मिश्रा, त्रियुगी मिश्रा, श्रीमन नारायण, एनएसयूआई के छात्र नेता ईशान त्रिवेदी, अरविंद, देवता पांडे, रोहित उपाध्याय, रामाकांत तिवारी, श्रीधर शास्त्री, राजा पांडे, गणेश कुमार, आर्यन राय, वीरेंद्र राम, करुणानिधि दुबे, रामस्वरूप अग्रवाल, निशांत कुमार, जमाल अली, अभिषेक जायसवाल आदि अनेक लोग शामिल रहे.

Comment here