ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की उठी मांग

Spread the love

संघ-भाजपाई ताकतों द्वारा बिहार को साम्प्रदायिक हिंसा, उन्माद-उत्पात की आग में झोंकने कि सुनियोजित कार्रवाई के खिलाफ उठ खड़े हों – इंसाफ मंच

कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद, यौन उत्पीड़क बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करो – क्यामुद्दीन अंसारी

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : इंसाफ मंच बक्सर का कार्यकर्ता कन्वेंशन 11 मई 2023 को जिला कार्यालय डुमरांव में आयोजित की गयी. इस कन्वेंशन की अध्यक्षता इंसाफ मंच के बक्सर जिला अध्यक्ष महफूज़ अंसारी ने की. इस कन्वेंशन मे इंसाफ मंच के बिहार राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कहा की दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के खिलाफ इंसाफ की मांग पर चल रहे धरना पर 3 मई 2023 की रात मे दिल्ली पुलिस द्वारा ओलंपियन महिला पहलवानो के साथ गाली-गलौज, बदतमीजी, धक्कामुक्की और धरना के समर्थन मे बैठे पुरुष पहलवानों का सर फोड़ना तथा दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पुलिस द्वारा घसीटकर थाने ले जाने की दमनकारी कार्यवाइ की इंसाफ मंच तीखे शब्दों में निन्दा करता है.


हम यौन उत्पीड़न के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा चलाये जा रहे इंसाफ की लड़ाई का पुरजोर समर्थन करते है तथा हम मांग करते हैं कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद यौन उत्पीड़क बृजभूषण शरण सिंह को शीध्र गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने आगामी फुलावरीशरीफ में आयोजित तीसरे राज्य सम्मेलन की तैयारी को जोर शोर से करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया.


अतिथि के रूप में मौजूद डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और संघ परिवार द्वारा सुनियोजित तरिके से बिहार को साम्प्रदायिक हिंसा, उन्माद – उत्पात की आग मे झोंकने कि कार्यवाई के खिलाफ बिहार के सभी इंसाफ पसंद लोगों को आगे आना होगा तथा इसके फिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ना होगा तभी अमन-चैन का राज स्थापित होगा

कन्वेंशन के माध्यम से आगामी फुलवारी शरीफ में होने वाले तीसरे राज्य सम्मेलन की तैयारी के लिए 13 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक महफूज़ अंसारी होंगे. कन्वेंशन में इंसाफ़ मंच के ज़िला सचिव जाबिर कुरैशी, कन्हैया पासवान, नसीम अंसारी, लियाकत अंसारी, मनान राईन, आलमगीर, आफताब आलम, आबिद हसन, डॉक्टर सद्दाम, शहाबुदीन अंसारी बॉर्डर, कृष्णा राम, छबि नाथ पासवान सहित अन्य मौजूद थे.

Comment here