द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बीते बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने रामरेखा घाट पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, मुंडन यानि तनाव और गंगा स्नान के दौरान दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध की जा सके. इसके लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की गई. एसडीओ ने अपने स्तर से ही विभिन्न संगठनों को एकजुट कर मुंडन संस्कार के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई सुविधाओं का प्रबन्ध कराने का निर्णय लिया गया क्योंकि ऐसा लोगों का मानना है कि बक्सर पहले से ही धार्मिक स्थल रहा है इसलिए मुंडन जैसी रस्म अदा करने के लिए को बहुत से लोग दूर-दराज से यहां आते है.


जिससे भीड़ लगती रहती है. लग्न का मुहूर्त आते ही मुंडन संस्कार शुरू हो जाता है जिसकी संभावित कलेंडर जारी करते हुए इस माह की 12, 17, 22, 24, 30, 31 तथा जून माह के 14, 21, 28 तारीख को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. इसके देखते हुए सदर एसडीओ ने रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी, लायन्स क्लब, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, डीसी इम्युनाईजेशन एंड वेलफेयर सेंटर, आदर्श गोशाला व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के माध्यम से दूर-दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए एमपी हाईस्कूल के सामने फर्स्ट एड केंद्र व प्याऊ की व्यवस्था की जायेगी.


साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा खोया-पाया सहायता केंद्र संचालन किया जाएगा. उसी तरह गोयल धर्मशाला के सामने एवं पोदार भवन के सामने प्याऊ की व्यवस्था आदर्श गोशाला कमेटी द्वारा की जायेगी.वहीं पीपी रोड में अल्का सिनेमा और मेन रोड स्थित सत्यदेव मिल के पास प्याऊ की व्यवस्था चेम्बर ऑफ कॉमर्स करेगी. लायंस क्लब के द्वारा सिविल लाइन सब जेल के पास के प्याऊ की व्यवस्था चेम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा की जायेगी. लायंस क्लब के द्वारा सिविल लाइन सब जेल के पास प्याऊ लगाया जायेगा.

इसी प्रकार रोटरी क्लब द्वारा प्याऊ की व्यवस्था अमला टोली मेन रोड तथा वेल व्यू पैथोलैब, सिडिंकेट के पास की जायेगी.यह अक्सर देखा जाता है कि नाविकों द्वारा क्षमता से अधिक सवारी बैठा लिया जाता है.वहीं इस अवसर पर प्रतिबंधित व गैर निबंधित नावों का परिचालन किया जाता है. जिसके वजह से बड़ी नाव दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए उक्त तिथियों पर बीडीओ दीपचंद जोशी, नगर थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार मोटर बोट से गश्ती करेंगे.साथ ही गैर निबंधित नाव और क्षमता से अधिक यात्रियों वाली नाव को तत्काल रूप से जब्त कर लिया जाएगा.

Comment here