ग्राउंड रिपोर्ट

डुमरांव में फाइनेंस कर्मी से हुई लूटपाट

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिले के डुमरांव में माइक्रो फाइनेंसकर्मी अमरनाथ दुबे से अपराधियों ने चाकू मार कर 13 हजार 600 रूपए लूट लिया. हालांकि वहा के स्थानीय निवासियों तथा माइक्रो फाइनेंसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए गिरफ्तार उन्हें कर लिया तथा उपयोग में लाया गया चाकू भी बरामद कर लिया.

पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद अपराधियों को जेल भेज दिया है. यह मामला नगर के ठठेरी बाजार मोहल्ले का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरनाथ दूबे कोरनसराय थाना क्षेत्र के लहना गांव के निवासी है. वह डुमरांव के किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते है. वे दक्षिण टोला मोहल्ले में कलेक्शन के लिए गए थे. उन्होंने यहां से 13 हजार 600 रूपए कलेक्ट किए.

इसके बाद इसको जमा करने के लिए ठठेरी बाजार पहुंचे. वहा अभी एक महिला समूह से बात ही कर रहे थे कि इसी मोहल्ले का जितेन्द्र प्रसाद नामक एक व्यक्ति वहां आया तथा पत्नी का रूपया जमा करने के नाम पर माइक्रो फाइनेंस कर्मी को धोखा से बाहर ले गया और चाकू की नोक पर लूट पाट करने लगा. इस बात पर फाइनेंस कर्मी विरोध करने लगे तो उसपे चाकू चलाकर 13 हजार 600 रूपए लूट लिए गए. बता दे कि कर्मी ने वहा शोरगुल करना शुरू किया तो वहां के स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे तब आरोपी वहा से भाग खड़ा हुआ. इसके बाद डुमरांव पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया गया है. थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

Comment here