द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर:आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई.


कुल 16 मामलो में से 15 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों एवं 01 मामला सेवा शिकायत अपील से संबंधित की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई. जिसमें से 05 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया. अंचलाधिकारी चौसा पर ससमय परिवाद का निवारण नहीं करने के कारण जिला पदाधिकारी के द्वारा शास्ति अधिरोपित करने की भी अनुशंसा की गई है.


सुनवाई के क्रम में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा बक्सर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर, अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर/डुमरांव, अंचलाधिकारी चौसा, सिमरी, राजपुर एवं बक्सर भी उपस्थित थे.


Comment here